फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के मालिक मार्क जुकरबर्ग इन दिनों अपनी आलीशान कोठी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं।अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के पालो ऑल्टो इलाके में स्थित उनका भव्य घर और लगातार जारी रियल एस्टेट विस्तार अब उनके पड़ोसियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।जुकरबर्ग के घर में चल रहे निर्माण कार्य से लगातार तेज आवाजें आती रहती हैं। इससे इलाके की शांति भंग हो रही है और आसपास रहने वालों को दिनभर शोर सहना पड़ रहा है। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर काम होने की वजह से इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
पड़ोसियों का कहना है कि आलीशान कोठी में बीवी की मूर्ति, अंडरग्राउंड बंकर और अन्य विशेष संरचनाओं के निर्माण के चलते यह शोर और अफरा-तफरी पिछले काफी समय से जारी है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें अब अपने ही घर में सुकून से रहना मुश्किल हो रहा है।मार्क जुकरबर्ग का यह घर भले ही लग्ज़री और हाई-टेक का प्रतीक हो, लेकिन पड़ोसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन चुका है। लोग चाहते हैं कि इस निर्माण कार्य में थोड़ी रफ़्तार और सावधानी बरती जाए, ताकि उनके जीवन की शांति वापस लौट सके।"
