वाराणसी: 33/11 केवी डाफी उपकेंद्र पर वेतन न मिलने से बिजली कर्मचारी धरने पर, कार्य से विरत

वाराणसी के 33/11 केवी डाफी उपकेंद्र पर आज लगभग 27 बिजली कर्मचारी वेतन न मिलने से धरने पर बैठ गए।कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और कार्य से पूरी तरह विरत हो गए।धरने पर बैठे निविदा कर्मियों का कहना है कि ऊर्जा जन शक्ति ऐप पर तकनीकी त्रुटि के कारण उनकी आईडी नहीं बन पा रही, जिससे वे फेशियल अटेंडेंस नहीं लगा पा रहे हैं। इसी वजह से उन्हें पिछले दो महीनों से सैलरी नहीं मिली।

कर्मचारियों ने बताया कि घर का खर्च चलाने में उन्हें भारी मुश्किलें आ रही हैं और वे दूसरों से पैसा उधार लेकर किसी तरह गुज़ारा कर रहे हैं।उपकेंद्र पर मौजूद ए.के. सोनकर ने कहा कि इस समस्या को कई बार मौखिक और लिखित रूप से उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता और कंपनी को बताया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।कर्मचारियों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उनका फेशियल अटेंडेंस बहाल नहीं होता और वेतन नहीं मिलता, वे धरना जारी रखेंगे।"

Post a Comment

Previous Post Next Post