कानपुर मंडल में 15 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी, अब तक 40% अधिक वर्षा

कानपुर मंडल में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बुधवार रात भर हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिलसिला 15 अगस्त तक चलता रहेगा, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र में अधिक वर्षा की संभावना है।कानपुर में इस सीजन में अब तक 40% ज्यादा बारिश हो चुकी है। जहां सामान्यत: 340.8 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार आंकड़ा 450 मिमी पार कर गया है। आगरा में 47% और हमीरपुर में 103% अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि उन्नाव, मैनपुरी, सीतापुर, फतेहपुर और लखनऊ में बारिश सामान्य से कम रही।

कानपुर का अधिकतम तापमान 33.1°C और न्यूनतम 27.0°C दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 89% और न्यूनतम 73% रही, जबकि हवा पश्चिम दिशा में औसतन 4.9 किमी/घंटा की रफ्तार से चली।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, टर्फ लाइन पंजाब के भटिंडा, अंबाला, यूपी के सहारनपुर व वाराणसी होते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post