लाल-हरी परिधानों में सजी महिलाओं ने कजरी और नृत्य से तीज महोत्सव को बनाया खास

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्भव फाउंडेशन के तत्वावधान में ककरमत्ता स्थित होटल में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूजा जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि रजनी आर्य, डॉ. पूनम सिंह खरवार और पल्लवी वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। 

लाल-हरी परिधानों में सजी महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीतों और नृत्य से महोत्सव का शुभारंभ किया। संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष पायल सरल और संगीता भट्टाचार्य ने कजरी तीज की प्रस्तुति कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में गायन श्रेणी में पूजा मिश्रा ने प्रथम, प्रतिमा ने द्वितीय और संगीता भट्टाचार्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, नीलिमा द्वितीय और सरिता तृतीय स्थान पर रहीं। महोत्सव का विशेष आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें नीतू पांडे को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन संस्था की उपाध्यक्ष पुष्प कला झा ने किया तथा महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथियों और सभी गणमान्य उपस्थितजनों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में प्रवीण मिश्रा, नवोदिता भट्टाचार्य और डॉ. पूनम सिंह खरवार शामिल रहे। महोत्सव में कुमकुम पटेल, वर्षा द्विवेदी, अनुभा वार्ष्णेय, डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, कविता मिश्रा, नीलिमा राकेश, सरिता, अंकिता जायसवाल, शालिनी गुप्ता और प्रीति तिवारी समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति और महिलाओं की सहभागिता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post