मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।दर्शन के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा, उत्तर प्रदेश और पूरे देश की प्रगति के लिए मां से आशीर्वाद मांगा है।मंदिर परिसर में पहुंचे नेताओं का कार्यकर्ताओं ने चुनरी और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का अभिनंदन स्थानीय विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने चुनरी पहनाकर किया।दर्शन-पूजन के बाद मंत्री ने विंध्याचल की पारंपरिक त्रिकोण यात्रा भी की और मां कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर में मत्था टेका। उनकी मौजूदगी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे
Tags
Trending