नवरात्र पर वाराणसी में उमड़ी आस्था, भक्तों ने किया मां विशालाक्षी के दर्शन-पूजन

नवरात्र के पावन अवसर पर वाराणसी स्थित प्राचीन विशालाक्षी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सप्तमी के दिन सुबह से ही भक्त मां विशालाक्षी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर में जुटने लगे।

श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, पुष्प, नारियल और मिष्ठान अर्पित कर विधिविधान से आराधना की और सुख-समृद्धि तथा मंगलकामनाओं का आशीर्वाद मांगा। धार्मिक मान्यता है कि काशी की अधिष्ठात्री शक्तियों में से एक विशालाक्षी देवी का पूजन करने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के गीतों से गूंजता रहा। भक्तों का कहना है कि मां विशालाक्षी का दर्शन करने मात्र से मन को असीम शांति मिलती है और उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post