हिन्दू हृदय सम्राट एवं श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के नायक श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की 99वीं जयंती मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्धपीठ श्री नृसिंह मठ में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद भगवान के पूजन, चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।इस अवसर पर वैदिक विद्यार्थियों ने मंगलाचरण व वेद मंत्रोच्चार किया। जयंती समारोह में काशी के 5 विशिष्ट नागरिकों – सद्गुरु श्यामसुंदर सिंह, आचार्य अवधान, ओमकांत दास अवधान, सम्पर्क अधिकारी और सतवीर कुमार सिंह को वेद सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने कहा कि “अशोक सिंहल जी का जीवन राष्ट्र और धर्म की सेवा को समर्पित रहा।
वे राम मंदिर आंदोलन के प्राण थे और युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा रहेंगे।”कार्यक्रम की अध्यक्षता वैदिक विद्वान शेखर द्रविड़ ने की और संचालन वेद नगरी काशी के विजय चौधरी ने किया। इस अवसर पर पं. विजय उपाध्याय, पं. दिनेश पाठक, पं. कन्हैया लाल तिवारी, पं. विशाल मेहरा, आशुतोष राय, उमेश मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
