इण्टरनेशनल हिन्दू स्कूल में "आत्मनिर्भर भारत" विषयक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

सुंदरपुर स्थित ईश्वर वाटिका लॉन में  उर्मिला देवी मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में नवरात्र का भव्य महोत्सव और गरबा उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। दोपहर से शुरू हुआ यह आयोजन देर रात तक भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अनूठा संगम बना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत मां अम्बे की आरती और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद भक्ति गीतों पर गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सैकड़ों काशीवासी गरबा की लय पर झूमते नजर आए। महिलाओं और बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में थिरककर माहौल को जीवंत कर दिया।विशेष आकर्षण रहे नन्हे-मुन्ने बच्चे, जो कभी भिक्षावृत्ति में संलिप्त थे। उन्होंने देवी-देवताओं के स्वरूप में प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। किसी ने मां काली का रूप धारण किया तो कोई मां सरस्वती और लक्ष्मी के रूप में नजर आया। 

गुजरात और काठियावाड़ की झलकियों के साथ देश की विविध वेशभूषा मंच पर साकार होती दिखी।सोसायटी की निदेशिका प्रतिभा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, वरिष्ठ नेत्री निर्मला सिंह पटेल, समाजसेवी जूही, सीए जमुना शुक्ला, आरएसएस नेत्री भारती मिश्रा, विनीता पांडे, मंजरी राय और बीएचयू की प्रोफेसर मनीषा जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह महोत्सव न केवल नवरात्र की भक्ति और उल्लास का प्रतीक बना बल्कि भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का भी सजीव प्रदर्शन रहा। काशी की इस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या ने हर किसी के मन में उत्साह और भक्ति का संचार कर दिया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post