अंतर्राष्ट्रीय संगठन हिंदी साहित्य भारती ने काशी प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित काव्य गोष्ठी एवं वैश्विक मंथन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां भारती व मां सरस्वती की वंदना से हुई।समारोह की अध्यक्षता डॉ. के.एन. त्रिपाठी ने की और मुख्य अतिथि डॉ. नीरजा माधव ने संगठन की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
अंतर्राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश द्विवेदी ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जबकि काव्य पाठ में कंचन सिंह परिहार, संतोष कुमार प्रीत, गुरु प्रसाद गुश्टा और रजनीकांत त्रिपाठी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का संचालन सह प्रभारी काशी प्रांत विनोद कुमार वर्मा ने किया।अंत में महासचिव बसंत राय भट्ट ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
