शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का पूजन-अर्चन बड़े श्रद्धा भाव से किया गया। मान्यता है कि मां कात्यायनी के पूजन से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।संकठा गली में स्थित मां कात्यायनी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
हाथों में नारियल, चुनरी और फूल लेकर भक्तों ने माता का दर्शन-पूजन किया।पुजारियों के अनुसार, मां कात्यायनी हल्दी के लेपन से विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं। माना जाता है कि कुंवारी कन्याओं के विवाह में आ रही रुकावटें माता की कृपा से दूर हो जाती हैं।
