वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि शहर में बनने वाला रोपवे प्रोजेक्ट पूरी तरह सुरक्षित और स्वचालित है। गोंडोला यात्रियों के लिए पूरी तरह स्वचालित होगी और कोई भी इसे स्वयं नहीं खोल या संचालित कर पाएगा।उन्होंने बताया कि किराया इस प्रकार रखा जाएगा कि आम लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें। रोपवे स्टेशनों पर कमर्शियल स्पेस भी बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अन्य सुविधाएं मिल सकें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बनने वाला यह देश का पहला अर्बन रोपवे नए साल पर शुरू होने की संभावना है।
