कचहरी चौराहे से संदहा तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर लगभग 13 मकानों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान पद्मश्री से सम्मानित हॉकी के महान खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का मकान भी कार्रवाई की जद में आया।प्रशासन का कहना है कि प्रभावित लोगों को मुआवजा पहले ही दे दिया गया था, बावजूद इसके कुछ लोग मकान खाली नहीं कर रहे थे। एक हफ्ते पहले मुनादी के माध्यम से सूचना भी दी गई थी। इसके बावजूद जब लोग नहीं हटे तो बुलडोजर चलाकर मकान गिराए गए।एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि "सड़क चौड़ीकरण जनहित में किया जा रहा है। सभी प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया गया है।
बावजूद इसके जब लोग स्वयं नहीं हटे तो प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।"वहीं, मौके पर मौजूद एक पीड़ित महिला ने कहा—"हमें मजबूरी में घर छोड़ना पड़ा। मुआवजा तो मिला, लेकिन सालों की यादें इस घर से जुड़ी थीं। अब समझ नहीं आ रहा आगे कहाँ जाएँ।"
