काशी शब्दोत्सव 2025: तीन दिवसीय महा-सम्मेलन का होगा आयोजन

 वाराणसी में इस वर्ष काशी शब्दोत्सव 2025 का आयोजन 16 से 18 नवम्बर तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन सभागार में होगा। इसका विषय है “विश्व कल्याण: भारतीय संस्कृति”।डॉ हरेंद्र राय, संयोजक एवं सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बताया कि यह तीन दिवसीय उत्सव राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय विषयों को केंद्र में रखते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों पर संवाद स्थापित करेगा। कुल 12 सत्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा, साहित्य, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, न्याय बोध, भारतीय चिकित्सा पद्धति, शिक्षा और वैदिक संदर्भ जैसे विषयों पर विमर्श होगा।उत्सव में देश-विदेश के विद्वान, आचार्य, विद्यार्थी और प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे।

 इसके साथ ही राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।मनोजकांत जी, निदेशक राष्ट्रधर्म पत्रिका ने कहा कि काशी शब्दोत्सव भारतीय मनीषा और संस्कृति की देदीप्यमान आभा का प्रतीक है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post