लखनऊ स्थित सेंट्रम होटल में उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन का 62वां वार्षिक महासम्मेलन भव्य रूप से आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेशभर से 200 से अधिक उद्योगपति शामिल हुए।इस दौरान दीपक कुमार बजाज को सर्वसम्मति से संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। खास बात यह रही कि पहली बार पूर्वांचल से किसी उद्यमी को यह जिम्मेदारी मिली है।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि और प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उपमुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है और अब खाद्य प्रसंस्करण में भी अग्रणी बनकर उभर रहा है।
इसमें रोलर फ्लोर मिल उद्योग की अहम भूमिका है, जो न सिर्फ लाखों टन गेहूं प्रोसेस करता है बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार भी देता है।नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक बजाज ने कहा कि वे संगठन को आधुनिक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में काम करेंगे।
