भारतीय किसान संघ जिला काशी के चोलापूर विकास खंड में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

भारतीय किसान संघ जिला काशी के विकास खंड चोलापूर में एक विशेष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें विकास खंड के कार्यकर्ताओं को संघ की रीति-नीति और कार्य पद्धति से अवगत कराया गया।मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत महामंत्री रविशेखर जी ने किसान संघ की कार्य पद्धति पर मार्गदर्शन दिया, जबकि विशिष्ट अतिथि राम चेला जी प्रांत संगठन मंत्री, काशी प्रांत ने ग्राम समिति की महत्ता को विस्तार से समझाया।जिला अध्यक्ष उदरेज ने संघ की रीति-नीति को स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। मंच का संचालन जिला मंत्री विपुल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड अध्यक्ष धीरज ने की। आभार व्यक्त महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विकास खंड मंत्री अंजनी का योगदान विशेष रहा।

विशेष रूप से, जिला अध्यक्ष उदरेज द्वारा राजीत मिश्रा प्रगतिशील किसान को भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के अंत में भारतीय किसान संघ द्वारा पौधा रोपण का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय अरविंद मिश्रा, भक्त परशुराम, काशी अभिषेक मिश्र, नाखडू गुप्ता, राजभर प्रधान संतोष, मुकेश सहित लगभग 60 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post