वाराणसी में महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान, पुलिस कमिश्नर ने किया लंच और पुरस्कृत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के शुभारंभ के बाद महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे अभियान को तेजी मिली है। इसी क्रम में वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एक अनोखी पहल करते हुए सभी थानों से आई महिला पुलिसकर्मियों—कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों तक के साथ लंच किया।

इस अवसर पर कमिश्नर ने महिला पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए नगद राशि और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिला पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा और वे बेहद उत्साहित दिखीं।

महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत लगातार कार्य कर रही हैं और समाज में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post