लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ हुंकार, वाराणसी में गूंजा ‘जागो हिंदू जागो’ का नारा

चितईपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा “जागो हिंदू जागो अभियान” के तहत एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली देश में बढ़ते लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के विरोध में समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई।रैली का शुभारंभ भिखारीपुर तिराहा से हुआ। हालांकि प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण यात्रा को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने भिखारीपुर हनुमान मंदिर परिसर में ही बाइक रैली की परिक्रमा की और “जागो हिंदू जागो” के गगनभेदी नारे लगाए।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण समाज और संस्कृति के लिए गंभीर चुनौती हैं।

 अब हिंदू समाज को संगठित होकर अपने धर्म, परंपरा और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा।”कार्यक्रम के अंत में परिषद ने संकल्प लिया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान देशभर में निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि समाज को एकजुट और सजग किया जा सके।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post