सनातन धर्म इंटर कॉलेज की दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन श्रद्धा और भावनाओं के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बताया कि पूरे बनारस में विभिन्न स्थलों पर माता रानी का विसर्जन बड़े ही हर्षोल्लास और आस्था के साथ किया जा रहा है।विसर्जन से पूर्व समिति सदस्यों ने मां दुर्गा की आरती की और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। विसर्जन यात्रा के दौरान रास्तेभर भक्तों ने माता के दर्शन किए और “जय माता दी” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।सूरज जायसवाल ने भावुक होते हुए कहा, “मां अर्धनारीश्वर, मां पार्वती, भगवान भोलेनाथ और मां काली के रूप में प्रकट होती हैं।
आज मां हमें छोड़कर जा रही हैं, इसका दुख तो है, पर विश्वास है कि अगली बार मां फिर हमारे दरबार में विराजेंगी।”हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक विसर्जन किया गया।

