देवनाथपुरा स्थित गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन यात्रा क्लब परिसर से प्रारंभ होकर सिविल चौहटन, तेलियाना, जंगमबाड़ी होते हुए कंपनी बाग तक पहुंची, जहां देवी प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक विसर्जन किया गया।विसर्जन से पूर्व क्लब परिसर में महिलाओं ने परंपरागत सिंदूर खेला कर माता रानी को विदाई दी। इसके बाद बांग्ला रीति-रिवाज अनुसार उल्लू देखने की परंपरा निभाई गई। माहौल जय माता दी के नारों से गूंज उठा।
क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं और स्थानीय महिलाओं की बड़ी संख्या ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देवी माँ से परिवार व समाज की खुशहाली की कामना की।

