काशी में भव्य भरत मिलाप, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा नाटी ईमली मैदान

श्री 108 श्री मौनी बाबा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नाटी ईमली मैदान में भरत मिलाप का 528वां ऐतिहासिक आयोजन हर्षोल्लास और “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष के बीच संपन्न हुआ।सायंकाल 4:45 बजे हुए इस मिलन दृश्य में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के गले मिलने का भावुक पल देखकर पूरा मैदान राममय हो उठा। पुष्पवर्षा और आरती के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।पारंपरिक आरती के बाद पुष्पक विमान को श्रद्धालुओं ने कंधों पर उठाकर विभिन्न मार्गों से अयोध्या भवन तक पहुंचाया। 

मार्ग में जगह-जगह आरती व पुष्पवर्षा की गई।कार्यक्रम में महंत पं. श्रीराम शर्मा, प्रबंधक विक्रम भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था भी सराहनीय रही।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post