बरेली बवाल के बाद बुलडोजर कार्रवाई: मौलाना तौकीर रजा के करीबियों के ठिकानों पर निगम और प्राधिकरण की टीम सक्रिय

शहर में हाल ही में हुए बवाल के बाद नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने मौलाना तौकीर रजा और उनके करीबियों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहर करीब 3 बजे टीम किला के जखीरा स्थित डॉ. नफीस के बारात घर पहुंची। रजा पैलेस पर कार्रवाई के दौरान करीब 5 थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी और RAF के जवानों को भी तैनात किया गया। 

शाम 4 बजे लगभग 1000 जवानों की मौजूदगी में तीन बुलडोजर भवन को ढहाने लगे। करीब 1 घंटे बाद अतिरिक्त बुलडोजर भी मंगाया गया और अब चार बुलडोजरों से ढहाने की कार्रवाई जारी है। डॉ. नफीस, मौलाना तौकीर रजा के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्हें पुलिस पहले ही उनके बेटे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि डॉ. नफीस ने लोगों को बवाल के लिए प्रोटेस्ट में बुलाया था और इंस्पेक्टर को हाथ काटने की धमकी भी दी थी। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. नफीस का बारात घर लगभग 1000 वर्ग गज 10,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में बना है। इसमें 10 कमरे हैं और जमीन की अनुमानित कीमत प्रति वर्ग गज 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके मुताबिक इस बारात घर की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है।नगर निगम और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post