सीर गोवर्धनपुर में जल-जमाव से त्रस्त जनता का अनोखा प्रदर्शन

सीर गोवर्धनपुर वार्ड नं. 23 के संत रविदास मार्ग पर पिछले सात महीनों से जल-जमाव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने रविवार को अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय जनता ने सीवर के गंदे पानी में स्नान कर थाली, लोटा और घंटा बजाते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।इस विरोध का नेतृत्व बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महीनों से सड़क और सीवर की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। अधिकारी आते हैं, कुछ दिन दिखावटी काम करवाते हैं और फिर “बजट खत्म हो गया” कहकर चले जाते हैं।अमन यादव ने चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो वह नगर निगम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा, “यह प्रदर्शन सरकार और नगर निगम को जगाने के लिए प्रतीकात्मक चेतावनी है। 

जनता अब चुप नहीं बैठेगी।”स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदे पानी और कीचड़ से भरी सड़क से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, श्रद्धालु और आम नागरिक गुजरते हैं। कई लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही बरकरार है। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post