मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में दो दिनी दौरे पर, करेंगे कई कार्यक्रम और विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अक्तूबर से दो दिनी दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना और विकास कार्यों की समीक्षा करना है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सबसे पहले चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ईरी) में आयोजित ‘डीएसआर कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।इसके बाद वे पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों को सम्मानित करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में आयोजित समारोह में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन सुबह गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post