वाराणसी में खराब मौसम के कारण इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को खराब मौसम के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2211 सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के ऊपर से गुजरी थी, तभी पायलट को वाराणसी एयरपोर्ट से सूचना मिली कि वहां मौसम बिगड़ गया है और लैंडिंग संभव नहीं है। इसके बाद पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी। क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया और सुबह 6:42 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान में कुल 92 लोग सवार थे, जिनमें 86 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। वाराणसी में मौसम सामान्य होने तक विमान करीब डेढ़ घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा, इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। बाद में जब मौसम अनुकूल हुआ तो सुबह सवा 8 बजे फ्लाइट को दोबारा वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

 एयरलाइन प्रबंधन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की गई।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post