लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, सिर में 10+ टांके, पत्नी व बेटी ने जताई सुरक्षा की चिंता

लखनऊ जिला जेल में  समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और अमेठी विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति पर गंभीर हमला हुआ। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और एक हाथ भी घायल हुआ। सिर पर 10 से अधिक टांके लगे हैं। उन्हें तुरंत जेल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।जेल प्रशासन के मुताबिक घटना की शुरुआत तब हुई जब प्रजापति ने अस्पताल में सफाई कर रहे कैदी विश्वास से पानी मांगा, जिसे उसने मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई और विश्वास ने पास रखी लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।हमले के बाद प्रजापति की पत्नी और अमेठी विधायक महाराजी देवी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई हैं कि उनके पति की जान जेल में खतरे में है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि जेल में कैंची और हथियार कैसे पहुँच गए और उनके पति को सुरक्षा दी जाए। 

प्रजापति की बेटी अंकिता ने भी पिता की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की।इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने जेल प्रशासन और योगी सरकार पर कड़ा आरोप लगाया है। सपा प्रवक्ता ने इसे जेलों में अराजकता और सुरक्षा की बड़ी विफलता करार दिया है। गायत्री प्रजापति 2017 से जेल में हैं और नवंबर 2021 में उन्हें गैंगरेप के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। इस घटना ने जेल सुरक्षा और राजनीतिक विवाद दोनों को तेज़ कर दिया है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post