माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की जेल बदली गई है। नैनी सेंट्रल जेल से उसे बुधवार सुबह 6 बजे लेकर करीब 420 किमी दूर झांसी जेल भेजा गया। यात्रा में लगभग 7 घंटे लगेंगे। अली के साथ पुलिस के 20 जवान तैनात रहे।अली करीब 38 महीने से नैनी जेल में बंद था। उस पर 5 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने और उमेश पाल हत्या मामले में आरोप हैं।
हाल ही में उसकी बैरक से कैश बरामद होने और वार्डर को कैश देते हुए CCTV में पकड़े जाने के बाद उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था।नैनी जेल में अतीक गैंग का गहरा असर रहा है, लेकिन सुरक्षा कारणों से अली को अब झांसी जेल स्थानांतरित किया गया है।
Tags
Trending
