काशी स्थित इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी I.V.S. सनातन धर्म, संस्कृति और इसके महान आदर्शों का प्रचार-प्रसार विश्व स्तर पर कर रही है। संस्था के महासचिव स्वामी प्रबुद्धानंदपुरी महाराज पिछले 1-2 वर्षों से यूरोप के देशों स्पेन, हॉलैंड, इंग्लैंड, इंडोनेशिया, हांगकांग एवं भारत के विभिन्न प्रांतों में सत्संग कर रहे हैं। स्वामी भगवद गीता, वेदांत, उपनिषद और सनातन धर्म की शिक्षाओं के माध्यम से भगवान के सत्य और प्रेम के संदेश को मानव जाति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।हाल ही में हॉलैंड में विदेशी भक्तों के साथ नवरात्रि दुर्गा पूजा 2025 का भव्य आयोजन किया गया। नौ दिन तक देवी दुर्गा की पूजा, प्रार्थना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और आरती बड़े उत्साह एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर 30 भक्तों ने स्वामी प्रबुद्धानंदजी से सनातन परंपरा में दीक्षा ली। स्वामीजी और I.V.S. के माध्यम से ‘श्री भगवान की असीम कृपा मानवता पर बरस रही है।’आगामी 8 अक्तूबर को स्वामी लगभग 15 विदेशी भक्तों के साथ काशी आगमन कर रहे हैं। हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे 12 दिनों तक सत्संग, काशी और बाबा विश्वनाथ के दर्शन एवं पूजन में भाग लेंगे।
संस्था ने काशीवासियों से इस धार्मिक मुहिम में समय, श्रम और शक्ति से सहयोग देने की अपील की है।इसके अलावा, 2-3 जनवरी 2026 को श्री भगवान के 85वें जन्मदिन के अवसर पर काशी में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संस्था की सभी शाखाओं और विदेशों से भक्त, साधु-संन्यासी और माताजी उपस्थित रहेंगे।

