मदनपुर क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के पुजारी को धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग पुजारी को हनुमान चालीसा न बजाने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के विरोध में हिंदू संगठन हनुमान सेना ने जांगमबाड़ी मठ पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। संगठन का कहना है कि अगर लाउडस्पीकर पर नमाज बंद नहीं हुई तो हनुमान चालीसा भी लाउडस्पीकर पर पढ़ी जाएगी। विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ मंदिर से 15 मीटर की दूरी पर किया गया। बाइट – सुधीर सिंह, अध्यक्ष हनुमान सेवा ने कहा कि "यह हमारी आस्था का सवाल है। धमकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर नमाज लाउडस्पीकर पर हो सकती है तो हनुमान चालीसा क्यों नहीं?" वहीं शुभम कुमार सिंह, एसीपी दशाश्वमेध ने कहा कि "घटना की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।"

