जिला मुख्यालय के गेट पर जलभराव, आमजन और वाहन चालक परेशान

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर जिला मुख्यालय पर भी साफ दिखाई दिया। शनिवार को मुख्यालय के मुख्य गेट पर भारी जलभराव हो गया, जिससे आवाजाही में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। गाड़ियां खड़ी करने के लिए जगह न मिलने से वाहन चालक भी परेशान रहे। 

अपने काम से मुख्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं, वहां जलजमाव होना कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है और यह सवाल खड़ा करता है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान आखिर कैसे होगा। राहुल कुमार सिंह ने कहा कि "जिला मुख्यालय पर इस तरह पानी भरना बेहद शर्मनाक है। अधिकारी अगर अपने ही कार्यालय के बाहर की समस्या नहीं सुलझा पा रहे, तो जनता की दिक्कतें कैसे दूर होंगी?" ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि "दो दिन की बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। लोगों को घंटों पानी में फंसकर आना-जाना पड़ा। प्रशासन को इस ओर गंभीर होना चाहिए।"



Post a Comment

Previous Post Next Post