उत्तर प्रदेश में बारिश से हाहाकार: 33 जिलों में अलर्ट, कई जगह ओले गिरने की संभावना

उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट ले रहा है। सुबह गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई, जबकि गाजीपुर में लगातार हो रही बरसात से 450 साल पुराना मंदिर नदी में समा गया। मौसम विभाग ने 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज़ हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक, मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है।इससे पहले पूर्वी यूपी के 41 जिलों में भारी बारिश हुई थी, जबकि पश्चिम यूपी के केवल 7 जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी।वाराणसी में 125 साल बाद अक्टूबर में सबसे ज़्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। चंदौली और मिर्जापुर के बांध ओवरफ्लो होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के गांव औड़ी में भी पानी घुस गया है।

वहीं, बारिश के बीच वन्यजीव भी रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। सोनभद्र के खुटहां गांव में एक दुकान में 8 फीट लंबा अजगर घुस गया, जबकि बहराइच में 6 फीट का मगरमच्छ घरों के पास पहुंच गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post