वाराणसी में यूथ क्लब सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित मिस्टर, मिस, मिसेज और किड्स बनारस 2025 का भव्य ग्रैंड फिनाले हाल ही में सम्पन्न हुआ। इस इवेंट में प्रतिभागियों ने अपने रैंप वॉक, आत्मविश्वास और स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में काशी की संस्कृति और परंपरा की झलक परिधानों और प्रस्तुति के माध्यम से दिखाई गई। ग्रैंड फिनाले में आयुषी मिश्रा को मिस बनारस, वंशिका यादव को मिस बनारस जूनियर, नंदनी ठाकुर को मिस बनारस टीन, नितिन गिरी और आयुष तिवारी को मिस्टर बनारस, और ज्योति सिंह को मिसेज बनारस का ताज पहनाया गया। किड्स कैटेगरी में वंशिका मोदी और पंखुड़ी यादव ने पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा किया। दिव्यांग प्रतिभागी वेदिका खमेका ने अपने अद्भुत टैलेंट से सबका दिल जीत लिया।
जजमेंट पैनल में रोटेरियन विजय त्रिपाठी, नीतू गुप्ता, वास्न्वनी श्रीवास्तव और कॉस्मोलॉजिस्ट श्रद्धा समेत आयोजक आलोक त्रिपाठी और कोरियोग्राफर पलक जायसवाल शामिल रहे। प्रतिभागियों को ताज और बुके देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वाराणसी में युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला एक यादगार आयोजन साबित हुआ।
