नेहिया स्थित एस एस एन पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह 'डब्लू' शामिल हुए। विद्यालय परिवार की ओर से उनका माल्यार्पण कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि पंकज सिंह 'डब्लू' ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा जीवन को दिशा देने वाली कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के बाद पंकज सिंह 'डब्लू' शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में भी पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
Tags
Trending

