मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सर्किट हाउस पर पीड़ितों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनता दरबार लगने की अफवाह फैलते ही वाराणसी सहित आसपास के जिलों से लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंच गए।पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों के प्रार्थना पत्र लिए और सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि करीब चार दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे।
फरियादियों ने बताया कि वे अपनी समस्या को लेकर सीधे मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतें उचित माध्यम से पहुंचाई जाएंगी।
Tags
Trending

