वाराणसी। धर्म और आस्था की नगरी काशी में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा अपने परिवार के साथ पहुंचे। क्रिकेट कमेंट्री की दुनिया में अपनी विशिष्ट शैली से पहचान बनाने वाले आकाश चोपड़ा इस बार आध्यात्मिक यात्रा पर काशी पहुंचे, जहां उनका आगमन चर्चा का विषय बन गया।परिवार संग की गंगा आरती, मंत्रोच्चार के बीच किया पूजनआकाश चोपड़ा ने अपने पूरे परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की भव्य शाम की आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंत्रोच्चार और दीपमालिका के बीच उन्होंने मां गंगा से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा तट पर उनका यह आध्यात्मिक अनुभव अत्यंत मनमोहक रहा।बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी टेका माथा गंगा आरती के उपरांत उनका काफिला सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरा वातावरण ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। आकाश चोपड़ा ने भक्तिभाव से बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और काशी की पवित्रता को नमन किया।आस्था और संस्कृति के प्रति गहरा लगावआकाश चोपड़ा का यह आध्यात्मिक दौरा उनकी भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं के प्रति गहरी श्रद्धा को दर्शाता है। उनके काशी आगमन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।

