अग्निवीर भर्ती में बलिया-चंदौली के युवाओं ने दम दिखाया: वाराणसी में 979 में से 624 दौड़ में पास

वाराणसी में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में सोमवार को बलिया और चंदौली जिले के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कुल 979 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें से 624 युवा क्वालिफाई करने में सफल रहे। भर्ती मैदान में सुबह से ही युवाओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।सैन्य अधिकारियों के अनुसार आज की प्रक्रिया शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। 


सफल हुए युवाओं को आगे की शारीरिक एवं मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।भर्ती रैली का अगला चरण मंगलवार को आयोजित होगा, जिसमें गाजीपुर और देवरिया जिलों के उम्मीदवार अपनी फिटनेस और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि दोनों जिलों से भी बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post