वाराणसी में ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 51 मेडिकल फर्मों को अनियमितताएं मिलने पर सील कर दिया गया।जांच में सामने आया कि शहर में कफ सीरप की अवैध सप्लाई और ब्लैक मार्केटिंग का नेटवर्क सक्रिय इसी कड़ी में ड्रग माफिया के 12 करीबियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
टीम ने कई जगहों पर दस्तावेज, कफ सीरप की संदिग्ध खेप और रिकॉर्ड जब्त किए हैं। फिलहाल कफ सीरप रैकेट के सरगना की तलाश जारी है।अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई की जा सकती है, क्योंकि रैकेट से जुड़े कई नाम और लोकेशन जांच के दायरे में हैं।
Tags
Trending

