मुस्तफाबाद। क्षेत्र में आज ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बांस चारकोल भट्ठे का शुभारंभ किया गया। यह पहल ‘गंगा अनुकूल आजीविका परियोजना’ के तहत शुरू की गई है, जिसका लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के साथ–साथ स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है।शुभारंभ कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि बांस चारकोल उत्पादन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और यह परियोजना गंगा संरक्षण के अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देगी।
स्थानीय युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को इस तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।परियोजना से न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बांस आधारित उत्पादों की मांग बढ़ने से आर्थिक सशक्तिकरण को भी गति मिलेगी। ग्रामीणों ने परियोजना की शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे रोजगार और पर्यावरण संतुलन की दिशा में अहम कदम बताया।
Tags
Trending

