नई दिल्ली आध्यात्मिक डेस्क धार्मिक जगत की दो लोकप्रिय हस्तियों ।धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी की संयुक्त यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिनका उत्साह देखते ही बन रहा ।यात्रा के दौरान फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी मौजूद रहीं। धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से शिल्पा की ओर मुस्कुराते हुए कहा—“आपको परेशान कर दिया”, जिस पर पूरे पंडाल में हंसी गूंज उठी।
कार्यक्रम में जया किशोरी आगे चल रही थीं और महिला भक्तों की बड़ी संख्या उनके साथ चलती दिखाई दी। वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने भक्ति, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हुए भक्तों को संयम और प्रेम का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी।यात्रा कई प्रमुख मार्गों से गुजरकर बीच-बीच में भजन और कथा के संदेशों के साथ आगे बढ़ी। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में भक्तों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

