मऊ में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को करीब 10 मीटर तक घसीट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का सिर पहिए के नीचे आ गया और हेलमेट समेत पूरी तरह पिचक गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पार करते या वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें।
Tags
Trending

