एडु कार्निवल 2025 : नवनीता कुँअर पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्ण समापन

सुसुवाही स्थित नवनीता कुँअर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एडु कार्निवल 2025 का दूसरा दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. अभिमन्यु सिंह (बीएचयू) ने प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय एवं प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय संग दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


बच्चों ने आकर्षक शिव तांडव प्रस्तुत किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिनमें वॉलीबॉल में कक्षा 10 विजेता रही। जलेबी रेस, बैलून रेस, स्पून मार्बल, सैक रेस और 100 मीटर रेस में अलग-अलग वर्गों के बच्चों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।


टग ऑफ वार प्रतियोगिता में भी कक्षा 10 के छात्र–छात्राओं ने जीत दर्ज की।बच्चों ने मॉडल प्रदर्शनी और फूड स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन सुश्री सत्य प्रिया सिंह के धन्यवाद ज्ञापन और मंच संचालन श्रेयासी व आदित्य चतुर्वेदी द्वारा किया गया। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post