बाराबंकी सुबेहा थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों ने एक युवक की मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। बाइक घर के अंदर खड़ी तभी देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसमें आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 2 बजे की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात अराजकतत्वों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Tags
Trending

