आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दी और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Trending

