ATS ने कानपुर के बाद हापुड़ से डॉक्टर को उठाया: यूपी से अब तक 5 डॉक्टर पकड़े गए

लखनऊ यूपी एटीएस (ATS) की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई लगातार जारी है। कानपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद अब हापुड़ से भी एक डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान आतंकी उमर और मुजम्मिल से जुड़ी बताई जा रही है। दोनों के साथ उसके करीबी संबंध और संपर्क के सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

एटीएस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे की उम्मीद है। फिलहाल डॉक्टर को लखनऊ मुख्यालय लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अब तक यूपी से कुल 5 डॉक्टरों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनमें से कुछ के आतंकवादी संगठनों से संबंध होने की आशंका जताई जा रही है।जांच एजेंसियों का मानना है कि इन डॉक्टरों के नेटवर्क के जरिए आतंकियों को आर्थिक और तकनीकी मदद दी जा रही एटीएस टीम कई जिलों में छापेमारी कर अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post