बीएचयू में ओड़िया–हिंदी भक्ति साहित्य पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

बीएचयू में “ओड़िया और हिंदी भक्ति साहित्य का तुलनात्मक विमर्श” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ओड़िशा साहित्य अकादमी, कवि सम्राट उपेन्द्र भंज ओड़िया चेयर (बीएचयू) और वाराणसेय उत्कल समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ओड़िया चेयर को सुदृढ़ बनाने और दोनों भाषाई परंपराओं के साहित्यिक संवाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। ओड़िशा साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर होता तथा प्रो. गोपबन्धु मिश्र ने भी क्षेत्रीय साहित्यिक अध्ययन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने की बात कही।

संगोष्ठी में देशभर के विद्वानों—डॉ. प्रफुल्ल मिश्र, प्रो. रवीन्द्रनाथ मिश्र, प्रो. बलराज पांडेय, डॉ. प्रीति त्रिपाठी सहित कई वक्ताओं—ने ओड़िया और हिंदी भक्ति साहित्य की समानताओं, साझा सांस्कृतिक तत्वों और परंपराओं पर विचार प्रस्तुत किए।समापन डॉ. अमिय कुमार सामल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।शाम को ओड़िशा की सांस्कृतिक विविधता प्रस्तुत करते हुए ओड़िशी, संबलपुरी नृत्य और ओड़िया संगीत की सुंदर प्रस्तुति हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post