हार्टफुलनेस संस्थान के मुख्यालय कान्हा शांति वनम, हैदराबाद की पहल पर ग्रीन हार्टफुलनेस रन का आयोजन शनिवार को श्री रामचंद्र मिशन मेडिटेशन सेंटर, लेय योग आश्रम, हवेलिया चौराहा (सारनाथ) में किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुई इस दौड़ में 300 से अधिक प्रतिभागियों—बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों—ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजे वाराणसी यजुर्वेद्र विक्रम सिंह ने झंडा दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया और समापन पर पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए।
दौड़ उत्तर प्रदेश की रीजनल यूथ कोऑर्डिनेटर सिस्टर रैनसी के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों ने एक घंटे का ध्यान किया। अंत में वाराणसी सेंटर कोऑर्डिनेटर सिस्टर माया सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और जलपान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Tags
Trending

