गोपाल मंदिर में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का सफल आयोजन

रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन एवं वल्लभ युवक परिषद के सौजन्य से गोपाल मंदिर, चौखम्भा में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की जांच करने के साथ-साथ परामर्श एवं ऑपरेशन हेतु पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की।कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल मंदिर के प्रियेंदु बाबा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। शिविर के सुचारु संचालन में कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन कौशल नागर व रोटेरियन घनश्याम दास गुजराती तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संदीप गुप्ता और रोटेरियन पीयूष अग्रवाल की अहम भूमिका रही।

रोटरी डाउनटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल, सचिव आकाश कनोडिया और कोषाध्यक्ष अनुज भार्गव सहित बलदेव दास गुप्त, असिस्टेंट गवर्नर अमर अग्रवाल, संजय गुजराती, लोकेश गुप्ता, नेहा कक्कड़, प्रशांत नागर, प्रदीप गुजराती, रोशन गुजराती, रौनक गुजराती, हरि शंकर अग्रहरि, अनुराग गुजराती व अंकुर गुजराती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post