रविवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने दालमंडी और नई सड़क चोमुहानी क्षेत्र में चिन्हित दो भवनों को खाली कराने के लिए थ्वनि यंत्र के माध्यम से घोषणा की। दालमंडी के एक भवन और नई सड़क चौराहे पर स्थित दूसरे भवन के लिए अधिकारियों ने बार-बार सूचना देते हुए निवासियों व मकान मालिकों को तुरंत परिसर खाली करने को कहा।
वीडीए के अनुसार दोनों भवनों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था और सुरक्षा कारणों से इन्हें खाली कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
Tags
Trending

