नई दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विधायकों की जीत का जश्न मनाते हुए रशियन डांसर और शराब पार्टी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ एजेंट्स को कैमरे पर यह कहते सुना जा रहा है कि “जितनी लड़कियां चाहिए, सब मिल जाएंगी”। वीडियो में कुछ नेता भी जॉइंट लेकर पार्टी का आनंद लेते दिखाई देते हैं।हालांकि अभी तक वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल फुटेज पर विपक्षी दलों ने बड़े सवाल खड़े किए हैं।
उनका कहना है कि जीत के बाद इस तरह के जश्न लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान हैं।सूत्रों के अनुसार, संबंधित विभाग इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करेगा। अगर वीडियो असली पाया गया, तो शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है।स्थानीय प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि वीडियो की तकनीकी जांच कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित नेताओं व एजेंट्स से पूछताछ की जाएगी।
Tags
Trending

