लखीमपुर खीरी में रविवार को बाघ के हमले में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बाघ बुजुर्ग को घसीटकर जंगल की ओर ले गया और शरीर का आधा हिस्सा खा गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।मामले से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने आधा बचा धड़ सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद हल्की झड़प भी हो गई।पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और इलाके में अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी गई है। forest विभाग ने भी बाघ की लोकेशन ट्रैक करने के लिए टीम तैनात कर दी है।
Tags
Trending

