कानपुर में आयोजित डॉग शो इस बार अनोखे अंदाज़ में नजर आया। कार्यक्रम में कई नस्लों के कुत्ते मेकअप और डिजाइनर चश्मे पहनकर पहुंचे, जिन्हें देखकर दर्शक हैरान रह गए। शो में 10 राज्यों से डॉग ओनर्स ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान एक पिटबुल को मंच पर लाया गया तो कानपुर की मेयर ने हल्के अंदाज़ में कहा—“इसे दूर ले जाइए, मुझे इससे डर लगता है।” यह बात सुनकर दर्शक हंस पड़े।
शो में जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, हस्की, पग, चाउ-चाउ समेत कई प्रीमियम नस्लों के डॉग्स ने रैम्प वॉक किया। जजों ने कुत्तों की ट्रेनिंग, ग्रूमिंग, फिटनेस और एक्टिविटी के आधार पर मूल्यांकन किया।आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजन पालतू जानवरों की देखभाल और जिम्मेदार पेट ओनरशिप को बढ़ावा देते हैं। शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tags
Trending

